गरियाबंद ब्रेकिंग: 12 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म: चीख-पुकार सुनकर पहुंची बहन और

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) गरियाबंद:- जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में दिवाली के दिन 12 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इधर आक्रोशित लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई भी कर दी। बच्ची मानसिक रूप से कमजोर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार 24 अक्टूबर को दीपावली के दिन सुबह 10 बजे की घटना है। आरोपी संतराम देवदास (40 वर्ष) वार्ड क्रमांक 4 का रहने वाला है। वो अक्सर पारागांव आता-जाता रहता था। सोमवार को भी वो अपने परिचित से मिलने पारागांव गया था। वहां उसने एक घर से लगे स्नानागार में 12 साल की बच्ची को नहाते हुए देखा। उसे देख उसकी नीयत बिगड़ गई। उसने उसी बाथरूम में जाकर बच्ची से बलात्कार किया।
इधर बच्ची की चीख-पुकार सुनकर उसकी बहन और पड़ोसी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बच्ची को आरोपी से छुड़ाया। लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी संतराम देवदास शादीशुदा है और उसके 2 बच्चे भी हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ प्च्ब् की धारा 376(2)(1) और पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने बताया कि गांव में स्नानागार घर से बगल में ही कच्ची दीवारों से घेरकर बनाया जाता है, इसी का फायदा उठाकर आरोपी उसमें घुस गया था।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल