भीषण सड़क हादसा: खड़ी ट्रक से टकराई कार, व्यापारी की मौत

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- रायपुर-बिलासपुर रोड पर भीषण सड़क हादसे में एक व्यापारी की मौत हो गई। वहीं, हाईकोर्ट के एडवोकेट समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिसे इलाज के लिए अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि कार सवार तीनों लोग रायपुर से देर रात लौट रहे थे। तभी सरगांव के पास सड़क किनारे खड़ी ट्रक से तेज रफ्तार कार टकरा गई। इस हादसे के बाद सभी घायल करीब एक घंटे तक पड़े रहे। रायपुर से उनके पीछे लौट रहे परिचित ने उन्हें स्थानीय अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार बिलासपुर के जूनीलाइन निवासी आशीष शुक्ला हाईकोर्ट के एडवोकेट हैं। वे जूना बिलासपुर के कतियापारा निवासी अपने दोस्त व्यापारी शिवकुमार गुप्ता उर्फ छब्बू खोवा और गोंडपारा के रत्तू उर्फ ज्ञानेंद्र राज उरमलिया के साथ रविवार को रायपुर गए थे। तीनों अर्टिगा कार में सवार होकर रात करीब 12 बजे रायपुर से बिलासपुर लौट रहे थे। तभी सरगांव के पास उनकी तेज रफ्तार कार नेशनल हाइवे के किनारे खड़ी ट्रक से टकरा गई।
व्यापारी की मौत, दो गंभीर
इस घटना में खोवा व्यापारी शिवकुमार गुप्ता उर्फ छब्बू (45) की मौत हो गई। वहीं, एडवोकेट आशीष शुक्ला और रत्तू उरमलिया गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें इलाज के लिए अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा इतनी भयावह थी कि एडवोकेट की कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसके परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि बिना किसी संकेत के ट्रक नेशनल हाईवे के किनारे खड़ी थी, जिसके चलते अनियंत्रित कार ट्रक से जा टकराई।
एक घंटे तक पड़े थे सभी घायल
बताया जा रहा है कि रात करीब 2 बजे यह हादसा हुआ, उस समय ट्रक में कोई नहीं था। हादसे के बाद सभी घायल करीब एक घंटे तक कार में पड़े थे। इस दौरान बिलासपुर के मसानगंज निवासी सुनील पंडा रायपुर से लौट रहे थे। उन्होंने अपनी कार रोक कर देखा, तब उन्होंने एडवोकेट आशीष शुक्ला को पहचान लिया और बिलासपुर में उनके रिश्तेदारों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस की मदद से घायलों को इलाज के लिए सरगांव स्थित अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल