शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, रायपुर के होटल में किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजधानी रायपुर में युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने शादी का झांसा देकर युवती को होटल के कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक भिलाई निवासी पीड़िता ने आजाद चौक थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि अगस्त 2024 में ट्रैवलिंग के दौरान टाटीबंद चौक रायपुर में उसकी मुलाकात भगवान यादव से हुई थी। जिसके बाद दोनों के बीच सामान्य बातचीत होने लगी। दोस्ती बढ़ने के बाद आरोपी भगवान यादव ने पीड़िता से शादी का वादा किया। कहा कि वह उसे पत्नी बनाकर रखेगा। पीड़िता ने उस पर विश्वास भी कर लिया।

होटल में ले जाकर किया दुष्कर्म

पीड़िता ने बताया कि आरोपी भगवान यादव ने 16 सितंबर से 19 अक्टूबर के बीच आजाद चौक क्षेत्र के रामसागर पारा स्थित एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। फिर शादी करने से इंकार कर दिया। जिसके बाद पीड़िता ने आजाद चौक थाने पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई।

पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी मूल रूप से मध्य प्रदेश के इंदौर का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को उसकी लोकेशन के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आरोपी को दुष्कर्म के मामले में जेल भेज दिया गया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/HEADRQ8Pq7N8imBgVZ1X8p

यह खबर भी जरुर पढ़े

लुटेरी दुल्हन: शादी के बाद झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर ऐंठती थी पैसे

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल