नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, पति गिरफ्तार, जांच में ये बात आई सामने

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– दहेज प्रताड़ना से तंग आकर एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इस मामले में आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले आरोपी पति को पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मृतका के मायके वालों ने कम दहेज लाने और कार खरीदने के लिए 3 लाख की मांग करने का आरोप पति पर लगाया है। मामला सरगुजा जिले के मणिपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुार गढ़वा झारखंड निवासी रोशनी पासी (19) की शादी 2 दिसंबर 2024 को अंबिकापुर निवासी अक्षय पासी के साथ सामाजिक रीति रिवाज के साथ हुई थी। रोशन पासी होली मनाने गढ़वा गई थी और 19 मार्च 2025 को सुबह मायके से लौटी थी। उस दिन पति अक्षय काम पर जाने के लिए निकला। कुछ देर बाद जब वह घर लौटा तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। आवाज देने पर भी दरवाजा नहीं खुला। दरवाजा तोड़कर अंदर गया तो देखा कि पत्नी ने दुपट्टे से छत की पाइप में फांसी लगा ली थी। अक्षय ने फंदा काटकर पत्नी को नीचे उतारा और अस्पताल ले गया। यहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित किया।

दहेज की मांग कर रहा था पति

पुलिस ने धारा 194 बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। शव का पंचनामा नायब तहसीलदार से कराकर पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट में मौत का कारण फांसी लगाकर दम घुटना पाया गया। जांच के दौरान मृतका के परिजनों ने बताया कि शादी के बाद से ही अक्षय कुमार पासी दहेज में चार पहिया वाहन के लिए तीन लाख रुपए की मांग कर रहा था। इस वजह से वह रोशनी को प्रताड़ित करता था। तंग आकर रोशनी ने आत्महत्या की।

जांच में आरोप सही पाए जाने पर मणिपुर थाने में आरोपी अक्षय कुमार पासी के खिलाफ धारा 80 (2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/HEADRQ8Pq7N8imBgVZ1X8p

यह खबर भी जरुर पढ़े

शादी के एक माह बाद नवविवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत, मायके वालों ने लगाया आरोप, पुलिस ने कही ये बात..

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल