दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, CAF जवान की मौत, चचेरा भाई घायल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में CAF के जवान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना जांजगीर-चांपा जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार ग्राम पनगांव निवासी CAF जवान सूरज पटेल छुट्टी पर घर आया हुआ था। वह अपने चचेरे भाई विक्रम पटेल के साथ ग्राम सिल्ली किसी जरूरी काम से बाइक से जा रहा था। जैसे ही दोनों ग्राम मुड़पार के पास पहुंचे, सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि सूरज पटेल को सिर पर गंभीर चोट आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, विक्रम पटेल भी सिर में गंभीर चोट लगने से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल विक्रम को पामगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया। हादसे में दूसरा बाइक सवार व्यक्ति मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/HEADRQ8Pq7N8imBgVZ1X8p

यह खबर भी जरुर पढ़े

भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रेलर ने कार को मारी टक्कर, एक युवक की मौत, दूसरा रायपुर रेफर

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल