गर्लफ्रेंड को खुश करने ब्वॉयफ्रेंड ने कर दिया ये कांड, पहुंच गया जेल, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– प्रेमिका को खुश करने और दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए एक युवक ने ऐसा कदम उठाया कि वह सीधे सलाखों के पीछे पहुंच गया। दरअसल, युवक 22 अप्रैल की रात अंग्रेजी प्रीमियम शॉप की टिन शेड और फाल्स सीलिंग तोड़कर शॉप से 97,800 रुपए चोरी कर लिए। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बिलासपुर जिले के तारबाहर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार ग्राम खुरदुर कोटा निवासी अर्जुन बंजारे 28 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 22 अप्रैल की रात अज्ञात चोरों ने अंग्रेजी प्रीमियम दुकान का टीन शेड और फाल्स सीलिंग तोड़कर अंदर प्रवेश किया और दराज में रखे 97,800 रुपए चोरी कर लिए। अपराध दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। इसी बीच सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई और मुखबिर की सूचना के आधार पर तीन आरोपियों को पुराने बस स्टैंड के पास से पकड़ लिया गया। 

गिरफ्तार आरोपियों संजू बेरिया (20 वर्ष), धरपोंगा चतुर्बेदानी (20 वर्ष) और अजीत कुमार राजवाड़े उर्फ ​​गोलू (27 वर्ष) ने पूछताछ में चोरी की बात कबूल की है। आरोपियों ने बताया कि संजू ने अपनी गर्लफ्रेंड के लिए मोबाइल खरीदने के लिए चोरी की योजना बनाई थी। तीनों ने मिलकर प्रीमियम शॉप से ​​पैसे चुराए और आपस में बांट लिए। आरोपियों ने चोरी के पैसे दोस्तों के साथ पार्टी करने में खर्च किए और मोबाइल फोन भी खरीदे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के पैसों से खरीदे गए मोबाइल फोन भी बरामद कर लिए हैं।

वीडियो

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/ByoSNL9jFiJAghfKGiFAzm

यह खबर भी जरुर पढ़े

पति करना चाहता था अननेचुरल सेक्स, पत्नी को आया गुस्सा, पति के साथ कर दिया ये कांड

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल