पत्नी की गला घोंटकर हत्या, आरोपी खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर, 74 वर्षीय पति गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजधानी रायपुर के बेलटुकरी गांव में एक बुजुर्ग व्यक्ति ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और पुलिस को पूरी जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामला खरोरा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार खरोरा क्षेत्र के बेलटुकरी निवासी बिषरू धीवर पिछले 20 साल से अयोध्या में रह रहे थे। कुछ महीने पहले बिषरू अयोध्या से बेलटुकरी स्थित अपने घर वापस आ गए। वह अपनी पत्नी के साथ घर पर रहने लगे। घर में उनके अलावा उनका 45 वर्षीय बेटा भी रहता है, जिसकी पत्नी उन्हें छोड़कर चली गई है। घटना के समय बेटा घर पर नहीं था और बुजुर्ग दंपत्ति घर में अकेले थे।

विवाद के बाद गला दबाकर हत्या

इस दौरान पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। धीरे-धीरे विवाद इतना बढ़ गया कि बिषरू ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी थाने पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। पुलिस के मुताबिक महिला की तकिए से मुंह और गला घोंटकर हत्या की गई है।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और हत्या के पीछे की वजह जानने की कोशिश की जा रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/ByoSNL9jFiJAghfKGiFAzm

यह खबर भी जरुर पढ़े

बुजुर्ग ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या, लाश के पास बैठे रहा रात भर, ये वजह आई सामने

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल