पंडरीपानी जंगल में तेंदुए की मौत के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) : किशन सिन्हा :- छुरा वनपरिक्षेत्र अंतर्गत पंडरीपानी (भरवामुडा) के जंगलों में आज से लगभग 3 हफ्ते पहले तेंदुए की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। घटना की जांच में जुटे वन विभाग को आखिरकार बड़ी सफलता मिली है। विभाग ने तेंदुआ अवशेष तस्करी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

 

जंगल में दिखे थे मृत तेंदुए

11 मई 2025 को पंडरीपानी के जंगल (वन कक्ष क्रमांक 298) में तेंदूपत्ता तोड़ रहे ग्रामीणों ने दो तेंदुओं को मृत अवस्था में देखा। भय के कारण वे तुरंत गांव लौट आए और दो दिन बाद युवकों ने मृत तेंदुए का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो के मीडिया तक पहुंचते ही मामला गंभीर हुआ और तीसरे दिन जब पत्रकार मौके पर पहुंचे, तो देखा कि वहां केवल अवशेष ही बचे थे।

 

 वन विभाग को जब जानकारी दी गई, तो वह तुरंत हरकत में आया। घटनास्थल पर वनमंडलाधिकारी, उपवनमंडलाधिकारी और डॉक्टरों की टीम पहुंची। प्रारंभिक जांच में तेंदुए के शव के अवशेष जैसे मांस, खाल, पूंछ के हिस्से आदि अलग-अलग स्थानों पर पाए गए, जिससे वन्यप्राणी हत्या की पुष्टि हुई और वन अपराध पंजीबद्ध कर विस्तृत विवेचना शुरू की गई।

 

तीन आरोपी गिरफ्तार

 

लगातार जांच और मुखबिर की सूचना के आधार पर विभाग ने 28 मई को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। ये आरोपी तेंदुए के अवशेष जैसे नाखून (33 नग), दांत (1 नग), बाल (3 नग) बेचने की फिराक में थे और ग्राम कोचबाय चौराहे पर दबोचे गए। मामले में अशोक, उम्र 48 वर्ष, ग्राम सेहराजानी, बीरबल यादव, उम्र 28 वर्ष, ग्राम सेहरापानी और अशोक कमार, उम्र 45 वर्ष, ग्राम पंडरीपानी को गिरफ्तार किया गया है।

कई अवशेष बरामद

तीसरे आरोपी अशोक कमार के घर पर छापेमारी के दौरान विभिन्न प्रजातियों के वन्यजीवों के अवशेष- पैर, मांस का टुकड़ा, पंख और बाल—जब्त किए गए। इन वस्तुओं की पहचान के लिए जैविक परीक्षण की प्रक्रिया जारी है। इस कार्रवाई में छुरा व गरियाबंद वनपरिक्षेत्र के अधिकारी, उपवनक्षेत्रपाल, वनपाल, वन रक्षक और अन्य स्टाफ की अहम भूमिका रही। क्षेत्र के परसुली, पाण्डुका, गरियाबंद और छुरा परिक्षेत्र से भी स्टाफ की मदद ली गई।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KkBvfErBXEA1evbUHmUCTq

यह खबर भी जरुर पढ़े

छुरा ब्रेकिंग: जंगल में तेंदुए की संदिग्ध मौत, दूसरे दिन गायब मिला शव, मिले अवशेष, विभाग जुटी जांच में

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल