रेत खनन मामले में लापरवाही पर खनिज अधिकारी निलंबित, थाना प्रभारी पहले ही सस्पेंड

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में खनिज रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण न रख पाने के कारण खनिज अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई खनिज साधन विभाग के अवर सचिव ने की है। गोली कांड मामले में थाना प्रभारी को पहले ही सस्पेंड कर दिया गया है।

बता दे कि राजनांदगांव जिले के मोहड़ में 11 जून की रात रेत तस्करों ने वार्ड वासियों पर गोली चलाई थी। इस मामले में कार्रवाही लगातार जारी है। रविवार को राजनादगांव के खनिज अधिकारी प्रवीण चंद्राकर को निलंबित कर दिया गया है। उन पर रेत माफियाओं को श्रय देने के आरोप लगे थे।

खनिज अधिकारी प्रवीण चंद्राकर पर आरोप है कि उन्होंने जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण नहीं रखा और मामलों में उचित कार्रवाई नहीं की। इसके चलते उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। यह निर्णय खनिज विभाग के अवर सचिव एम. चंद्रशेखर के आदेश पर लिया गया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय संचालनालय, भौमिकी तथा खनिकर्म, रायपुर नियत किया गया है।

इस मामले में जेसीबी और हाईवा मालिक को गिरफ्तार किया था। वही सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो में जेसीबी मालिक के साथ बातचीत में सोमानी थाना प्रभारी सत्यनारायण देवांगन की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक ने उन्हें सस्पेंड कर दिया है। इसके साथ ही उन पर जांच बिठाई गई है। गोली चलाने का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cou8mpwFJrW20kpqxsp8t6

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद में पत्रकारों को दौड़ा-दौड़ाकर मारा गया, अब इस जिले में रेत माफियाओं ने ग्रामीणों पर की फायरिंग, गांव में तनाव का माहौल, देखिए वीडियो

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल