कुल्हाड़ी से वार कर महिला की हत्या, घर से 100 मीटर दूर मिला शव, ग्रामीणों ने जताई इस बात की आशंका

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– एक महिला पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गई। महिला का शव उसके घर से 100 मीटर दूर मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना बिलासपुर जिले के कोटा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार कोटा क्षेत्र के ग्राम खुरदुर के खार में लोगों ने एक महिला का खून से लथपथ शव देखा। शव की पहचान गांव की ही रहने वाली कुंवरिया बाई के रूप में हुई। महिला 15 साल से अकेली रह रही थी। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच के लिए पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट के साथ ही डॉग स्क्वायड की भी मदद ली।

फोरेंसिक टीम ने जमीन पर लगे खून के धब्बे और शरीर पर धारदार हथियार से किए गए वार की जांच की। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग घरेलू विवाद में कुंवरिया बाई की हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस मृतका के परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/EmIwdJKezHHKmsjiabrwtK

यह खबर भी जरुर पढ़े

अभनपुर क्षेत्र में शादीशुदा महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, निर्वस्त्र अवस्था में मिली थी लाश

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन