ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार शिक्षिका को कुचला, मौके पर मौत, स्कूल से घर लौट रही थी टीचर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार शिक्षिका को कुचल दिया। इस हादसे में शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर ट्रैक्टर जब्त कर लिया है। घटना बीजापुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक बीजापुर के आईटीआई कॉलेज के पास ट्रैक्टर ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गीता पैंकरा के रूप में हुई है, जो बीजापुर ब्लॉक के प्राथमिक शाला पेद्दापारा तुमनार में सहायक शिक्षिका के पद पर पदस्थ थी। शिक्षिका मूल रूप से रायगढ़ जिले के लैलूंगा ब्लॉक की निवासी थी।

बताया जा रहा है कि गीता पैंकरा स्कूल से लौट रही थी। तभी आईटीआई कॉलेज के पास यह हादसा हो गया। घटना के बाद राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बीजापुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। ट्रैक्टर को थाने लाया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/K3AMYy3Qr6y8Zw044nyFjW

यह खबर भी जरुर पढ़े

इंजीनियर ने की शिक्षिका पत्नी की हत्या, एक्सीडेंट का रूप देने पहले बोलेरो से कुचला, फिर रॉड से किया हमला, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल