विश्व योग दिवस पर निजी कचना धुरवा महाविद्यालय में योग शिविर का आयोजन

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) किशन सिन्हा :– छुरा विकासखंड के प्रथम महाविद्यालय होने का गौरव प्राप्त निजी कचना धुरवा महाविद्यालय में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के बैनर तले आयोजित हुआ, जिसमें विद्यार्थियों और प्राध्यापकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

योग शिविर में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफेसर तरुण निर्मलकर, एनएसएस प्रभारी आर. आर. कुर्रे, विनोद यादव सहित छात्र संघ के तमाम पदाधिकारी एवं अनेक छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को योग के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देना था।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान सत्र आयोजित किए गए। प्रतिभागियों ने योग के माध्यम से मानसिक और शारीरिक लाभों को महसूस किया। समापन पर सभी ने नियमित रूप से योग अपनाने का संकल्प लिया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/EmIwdJKezHHKmsjiabrwtK

यह खबर भी जरुर पढ़े

वर्षा कंप्यूटर केंद्र में सीनियर विद्यार्थियों को जूनियर्स ने दी प्रेम भरी बिदाई, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने छू लिया दिल

Related Articles

Back to top button