शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, युवती को भगाकर बनाए शारीरिक संबंध

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– प्रदेश में लगातार दुष्कर्म की घटनाएं सामने आ रही हैं। दरिंदे नाबालिग, शादीशुदा महिलाओं और छात्राओं को अपना शिकार बना रहे हैं। कई दरिंदे शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां आरोपी ने नाबालिग को शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। घटना रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक लैलूंगा थाना क्षेत्र में रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग 6 जून की रात घर से बिना किसी को बताए कहीं चली गई थी। काफी देर तक जब वह दिखाई नहीं दी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन वह नहीं मिली। 7 जून को युवती की मां ने लैलूंगा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि नाबालिग युवती संदिग्ध अनुज एक्का के साथ देखी गई है।

पुलिस ने युवक के घर पर दबिश दी

पुलिस ने संदिग्ध युवक के घर पर दबिश दी। जहां नाबालिग मिली। जिसके बाद महिला पुलिस ने लड़की से पूछताछ की तो उसने बताया कि अनुज एक्का उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ रायगढ़ भगा ले गया था। इसके बाद उसने उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए और बाद में उसे वापस गांव ले आया। इस मामले में पुलिस ने बुधवार को आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस आगे की जांच में जुटी है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/GziCN5iIb0T1AZ6tu0NrWR

यह खबर भी जरुर पढ़े

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, 2 साल तक बनाया शारीरिक संबंध, फिर शादी करने से मुकरा

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल