जय छत्तीसगढ़ महतारी महिला सेवा संस्थान ने किया सम्मान समारोह का आयोजन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जय छत्तीसगढ़ महतारी महिला सेवा संस्थान द्वारा धमतरी के नंदी चौक कोस्टा पारा में सम्मान समारोह और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सबका मन मोह लिया। साथ ही महिलाओं के लिए विभिन्न खेलों का भी आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ संदीप मेश्राम उद्योग प्रभारी, विशिष्ट अतिथि चेतन सोनकर, प्रदेश महामंत्री पोषण सिन्हा, स्वालंबन रेणुका नाडेम, हर्ष सिन्हा, प्रीति सोनकर, कोमल सर्वा, प्रकाश सिन्हा, जी आर बंजारे मंच पर आसीन थे। 

कार्यक्रम में मां छत्तीसगढ़ महतारी एवं मां सरस्वती की पूजा वंदना कर शुरुआत किया गया। जिसके बाद अतिथियों का स्वागत बेल, आंवला, पारीजात, काजू, आम का पेड़ देकर किया गया। कार्यक्रम में नन्हे नन्हे बच्चों प्रियांशी, रूपाली, मिष्ठी, भावना, लाडो, प्रिया, कल्पना, लिसा, काव्या, पाखी, टिया, पिंशी, दिव्या, युक्ति, चांशी, तनीषा के द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई। जिसके बाद महिलाओं के लिए खेलकूद, फुगा फोड़ आदि का आयोजन किया गया था। अंत में कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र देकर उनका सम्मान किया गया। 

प्रदेश अध्यक्ष मोहनी साहू ने बताया कि आने वाले दिनों मे छग़ महतारी महिला सेवा संस्थान द्वारा शिक्षा, स्वास्थ एवं स्वालंबन के माध्यम से विभिन्न प्रकार का प्रशिक्षण देकर व शासन की योजनाओं से जोड़कर लोगों को आत्मनिर्भर तथा स्वालंबी बनाया जाएगा। 

ये रहे उपस्थित 

कार्यक्रम में मोहनी साहू प्रदेशाध्यक्ष, शमीना अंजुम प्रदेश उपाध्यक्ष, भारती साहू कोषाध्यक्ष, भावना मरकाम प्रदेश सचिव, मुनीजा प्रदेश मीडिया प्रभारी, शास्त्री सोनवानी प्रदेश सहसचिव, कनक शाह जिला अध्यक्ष, वीना देवांगन जिला उपाध्यक्ष, उमा पटेल जिला सचिव, दयावती ढीमर वार्ड अध्यक्ष, रीता सोनी वार्ड अध्यक्ष, ममता मिश्रा वार्ड अध्यक्ष, भारती सोनी वार्ड अध्यक्ष, मालती देवी वार्ड अध्यक्ष, जानकी गुप्ता संयोजक, शेख सोहेल व्यवस्थापक, महेश व्यवस्थापक, खिलेश्वर व्यवस्थापक, जगमोहन व्यवस्थापक, घनश्याम व्यवस्थापक, मुजीब व्यवस्थापक, मंजू टेमरे वार्ड अध्यक्ष, आरिफ कच्ची व्यवस्थापक, पोषण सिन्हा, स्वालंबन मार्गदर्शक आकाश गोस्वामी, मार्गदर्शक खुशी देवांगन, वार्ड अध्यक्ष चेतन सोनकर, मार्गदर्शक प्रीति सोनकर, जिला अध्यक्ष गरियाबंद सरस्वती साहू, जिला अध्यक्ष रायपुर वत्सला ठाकुर, जिला अध्यक्ष बालोद रानी तिवारी, वार्ड अध्यक्ष एवं समस्त वार्डवासी उपस्थित रहे। निखिलेश दीवान, रामचंद देवांगन द्वारा विशेष रूप से सहयोग प्रदान किया गया।          

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CkhMZMO6zDG8IdQsfVBnJd

यह खबर भी जरुर पढ़े

धमतरी जिले में श्रम पंजीयन शिविर 01 से 14 अगस्त तक, इन ग्रामों में होगा आयोजन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button