पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, संदिग्ध परिस्थितियों में 5 युवतियां और 2 युवक गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– पुलिस ने देर रात विशेष अभियान चलाकर 5 लड़कियों समेत 2 युवकों को संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा है। सभी पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। दरअसल, पुलिस को हाइवे पर महिला एवं पुरुष हाईवे द्वारा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। मामला बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ लोग हाईवे किनारे अनैतिक गतिविधियों में लिप्त हैं और राहगीरों को परेशान करते हैं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर सकरी थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 5 लड़कियों और 2 युवकों को संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा। पुलिस ने सभी को हिरासत में थाना लाकर पूछताछ की।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए कार्यपालक दंडाधिकारी के समक्ष पेश किया गया। इसके अलावा 4 अन्य व्यक्तियों के खिलाफ धारा 128 BNSS के तहत आवेदन भी प्रस्तुत किया गया है।
उल्लेखनीय है कि सकरी इलाके में हाईवे किनारे देह व्यापार चलाने की आशंका लंबे समय से जताई जा रही थी। स्थानीय लोगों और राहगीरों की लगातार शिकायतों के बाद पुलिस ने यह कदम उठाया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल बनाने और अनैतिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने का संदेश दिया गया है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/BM4cHVhLYrPLudwEhQHVBB?mode=ac_t
यह खबर भी जरुर पढ़े
स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने मारी रेड, 6 युवतियां और मैनेजर हिरासत में