दंतैल हाथी ने महिला को कुचलकर मार डाला, घर तोड़ने के दौरान खुद के बचाने के चक्कर में भागी महिला, हाथी ने दौड़ाकर कुचला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– दंतैल हाथी ने एक महिला को कुचलकर मार डाला। पहले हाथी ने महिला का घर तोड़ना शुरू किया, फिर खुद को बचाने के लिए बाहर भागी महिला को हाथी ने दौड़ाकर कुचल दिया। उसका बेटा घर के अंदर ही रहा, जिससे उसकी जान बच गई। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना सूरजपुर जिले के प्रतापपुर वन परिक्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, प्रतापपुर वन परिक्षेत्र के बगदा, मानपुर क्षेत्र में लगभग 25 से 30 हाथियों का एक दल विचरण कर रहा है। रात लगभग 2 बजे एक हाथी अपने दल से बिछड़कर गौरा पहुंच गया। हाथी ने सुभासो टेकाम (45) का घर तोड़ना शुरू कर दिया। सुभासो टेकाम और उसका 15 वर्षीय बेटा घर में सो रहे थे। जब हाथी ने घर तोड़ना शुरू किया, तो दोनों की नींद खुल गई। हाथी को देखकर सुभासो टेकाम बाहर भागी। जिसे हाथी ने दौड़ाकर कुचल दिया। उसका बेटा घर के अंदर ही रहा, जिससे उसकी जान बच गई।

सुबह वन विभाग के अधिकारियों को घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही प्रतापपुर अनुविभागीय अधिकारी (वन) संस्कृति बारले और अन्य वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि सुभास टेकाम के पति बृजमोहन टेकाम की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। उनके दो बेटे कोटेया में रहते हैं। वह अपने बेटे के साथ गौरा में रहती थीं। उनके बेटे की मानसिक स्थिति पूरी तरह ठीक नहीं है। सुभाष उसकी देखभाल करते थे। प्रतापपुर वन क्षेत्र में हाथी लगातार घरों और फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

वन विभाग कर रहा निगरानी

वन विभाग के एसडीओ ने बताया कि हाथियों के दल पर नजर रखी जा रही है। आसपास के ग्रामीणों को सतर्क कर दिया गया है। रात में समूह से अलग हुए हाथी ने महिला को कुचलकर मार डाला है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/BS4iWWfFiNDDwvO04RHCp3?mode=ems_wa_c

यह खबर भी जरुर पढ़े

पांडुका क्षेत्र में मिले बाघ के पैरों के निशान, इसी क्षेत्र में घूम रहे 2 दंतैल हाथी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button