संघ के वरिष्ठ प्रचारक शांता राम जी की अस्थियां राजिम त्रिवेणी संगम में विसर्जित, पोते ने कराया संस्कार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राष्ट्र कार्य में अपना जीवन समर्पित करने वाले संघ के वरिष्ठ प्रचारक मा. शांता राम का 94 वर्ष की आयु में रायपुर में निधन बाद उनकी इच्छा के अनुरूप मदकू दीप में उनका अंतिम संस्कार किया गया था। उनके अस्थि विसर्जन पिंड पूजन का कार्यक्रम नवापारा राजिम त्रिवेणी संगम में किया गया।

बता दे कि स्व. शांता राम जी ने मदकूदीप को पुनर्जीवित कर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया और अपनी विनम्रता तथा जीवन मूल्यों से सभी के आदर्श बने। संघ के वरिष्ठ प्रचारक के रूप में उन्होंने छत्तीसगढ़ की जनता और स्वयंसेवकों को परिवार मानकर निरंतर मार्गदर्शन किया। उन्होंने भारतीय स्टेट बैंक में प्रबंधक के पद पर रहते हुए उच्च पद और सुविधाओं का त्याग कर हिंदू समाज को संगठित करने का संकल्प लिया और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभिन्न दायित्व का निर्वहन करते हुए छत्तीसगढ़ के प्रांत प्रचारक बाद में क्षेत्र सम्पर्क प्रमुख जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलता पूर्वक निर्वहन किया। शांताराम का व्यक्तित्व सेवा, संगठन और समाजोत्थान की अदम्य भावना से भरा हुआ था।

मदकू दीप के साथ ही उन्होंने बैतलपुर की कुष्ठ बस्ती चंदरपुर में शिव मंदिर निर्माण, नवागढ़ के शमी गणेश मंदिर के पुनर्निर्माण, चिकित्सा सेवाएं और अन्य सामाजिक समस्याओं के समाधान के लिए कार्य किया। छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विविध संगठनों के निर्माण में विशेष भूमिका निभाई। अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में शांता राम जी के भाई की बहू मंजिरी सराफ एवं पोता गौरांग सराफ जी अस्थि लेकर पहुंचे। पूजन कार्यक्रम मोहन महाराज ने किया।

ये हुए सम्मिलित

इस अवसर पर राम भरोसा सोनी अध्यक्ष विद्या भारती, हरिओम शर्मा कुटुंब प्रबोधन संयोजक, सह प्रांत प्रचारक नारायण नामदेव, गोपाल यादव सह प्रांत कार्यवाह, धीरेंद्र नशीने रायपुर विभाग संघ चालक, महेश बिड़ला रायपुर महानगर संघ चालक, महेश चंद्राकर महासमुंद जिला संघचालक, श्याम अग्रवाल धमतरी जिला संघ चालक, प्रेम लाल साहू गरियाबंद जिला संघ चालक, सनत चौधरी संघ चालक नवापारा, डॉ केआर सिन्हा, आकाश जैन नगर कार्यवाह, पोखराज साहू, प्रदीप मिश्रा, चंदूलाल साहू अध्यक्ष भंडार गृह निगम, रोहित साहू विधायक राजिम, इंद्र कुमार साहू विधायक अभनपुर, रमेश पहाड़िया अध्यक्ष माधव सेवा समिति, मनीष जैन, महेश यादव अध्यक्ष नगर पंचायत राजिम, किशोर देवांगन, संजय बंगानी, विजय गोयल, मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा सहित संघ एवं विविध संगठन के प्रमुख कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/BS4iWWfFiNDDwvO04RHCp3?mode=ems_wa_c

यह खबर भी जरुर पढ़े

मदकू द्वीप क्षेत्र के विकास के शिल्पी शांताराम को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, केंद्रीय राज्य मंत्री, उपमुख्यमंत्री सहित अनेक मंत्रीगण अंतिम यात्रा में हुए शामिल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button