इंसानियत हुआ शर्मसार: सहेली से मिलने पहुंची नाबालिग को देह व्यापार में धकेला, शराब पीलाकर कई लोगों से कराया दुष्कर्म, मां-बेटी समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग को उसकी सहेली ने ही जबरन देह व्यापार में धकेल दिया। बताया जा रहा है कि नाबालिग घरेलू विवाद से परेशान होकर घर छोड़कर अपनी सहेली के घर चली गई। जहां उसकी सहेली और मां ने उसे जबरन शराब पिलाई और हर दिन अलग-अलग पुरूषों के साथ गंदा काम करवाया। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने एक पुरुष और एक महिला समेत दो नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार सरकंडा थाने में 8 अगस्त को एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि उनकी बेटी कक्षा 9वीं की छात्रा है। घरेलू विवाद के कारण नाराज होकर वह घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। पुलिस ने अपहरण की आशंका पर केस दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरू की। पुलिस ने नाबालिग लड़की का लोकेशन रायगढ़ मिला। पुलिस की टीम मौके पर रवाना हुई, जहां से नाबालिग को बरामद कर लिया गया।
शराब पीलाकर कई लोगों से कराया दुष्कर्म
पूछताछ में लड़की ने बताया कि वह घर से निकलने के बाद लिंगियाडीह में रहने वाली अपनी नाबालिग सहेली के पास चली गई थी। जिसके बाद वे लोग उसे बहला-फुसलाकर रायगढ़ ले गए, जहां उसे कमरे में बंधक बनाकर रखा गया। आरोपियों ने नाबालिग को जबरदस्ती शराब पिलाई गई। इसके बाद रोज अलग-अलग पुरुषों के साथ संबंध बनाने के लिए भेजा जाता था। विरोध करने पर उसे धमकाया और मारा-पीटा जाता था।
नाबालिग ने यह भी बताया कि उसकी सहेली की मां कालिका तिवारी और विकास उर्फ विक्की भोजवानी ने उसे रायगढ़ भेजा था। मामले में पुलिस ने कहीं भी इस बात का जिक्र नहीं किया कि रायगढ़ में नाबालिग किस जगह पर किसके घर पर थी। उसके साथ कौन था? पूरे मामले में बिलासपुर में रहने वाली नाबालिग की सहेली की मां कालिका तिवारी व मसानगंज निवासी विक्की भोजवानी का नाम है, जिस पर शहर के अन्य थानों में पीटा एक्ट के मामले दर्ज हैं।
मां-बेटी समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
मामला सामने आने के बाद पुलिस ने विक्की, कालिका तिवारी और उसकी नाबालिग बेटी समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरोह का मुख्य सरगना विक्की भोजवानी पहले भी पीटा एक्ट के एक मामले में जेल जा चुका है। वह लड़कियों और महिलाओं से देह व्यापार करवाता था। इस मामले में रायगढ़ के भी आरोपियों के नाम सामने आए हैं। पुलिस विक्की से पूछताछ कर उनके बारे में जानकारी जुटा रही है, जिसके बाद उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/BS4iWWfFiNDDwvO04RHCp3?mode=ems_wa_c
यह खबर भी जरुर पढ़े
इंसानियत शर्मसार: 12 साल की नाबालिग ने बच्चे को दिया जन्म, फिर नवजात को टॉयलेट में डाला, मौत