तेज रफ्तार बस ने बाइक मारी टक्कर : युवक की मौत

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- भीषड़ सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। हादसा पामगढ़ थाना क्षेत्र में हुआ है। युवक कहीं काम से जाने के लिए बाइक से निकला था, लेकिन रास्ते में बस ने उसे टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही युवक की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार कचंदा निवासी अमित टंडन (27) किसी काम से अपने घर से पामगढ़ जा रहा था। युवक मेंऊभाटा के पास पहुंचा था। तभी यह हादसा हो गया है।
बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार बस जो बिलासपुर से शिवरीनारायण की ओर जा रही थी वह काफी तेज रफ्तार में थी। ऐसे में सामने से जब बाइक चलाता हुआ युवक आया, तब बस नियंत्रित नहीं हो सकी और बाइक सवार को टक्कर मार दिया। जिससे घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर बस छोड़कर भाग निकला।
उधर, आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। परिजनों को भी इस बारे में जानकारी दी गई। खबर लगते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फिलहाल पुलिस आरोपी बस चालक की तलाश कर रही है।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल