छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता: 3 महिला सहित 6 नक्सली ढेर, लाल आतंक के विरुद्ध जारी है अभियान

खत्म हो रहा नक्सलवाद

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– छत्तीसगढ़ में जवानों को नक्सली अभियान में बड़ी सफलता मिली है जवानों ने 6 नक्सलियों को मार गिराया है। इनमें 3 महिला नक्सली शामिल है। जवानों ने मौके से ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस सफलता पर जवानों को बधाई दी है। 

जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ -महाराष्ट्र बॉर्डर पर बीजापुर जिले में बीजापुर DRG, दंतेवाड़ा DRG और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि सर्चिंग के दौरान मौके से इंसास, स्टेनगन, 303 राइफल, विस्फोटक और नक्सल सामग्री भी बरामद की गई है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बीजापुर में सुरक्षाबलों की नक्सल विरोधी कार्रवाई में मिली बड़ी सफलता पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस की डीआरजी (District Reserve Guard) और एसटीएफ (Special Task Force) की संयुक्त टीम द्वारा नक्सलियों के साथ चल रही मुठभेड़ में अब तक छह नक्सली न्यूट्रलाइज किए गए हैं। यह लाल आतंक के समूल नाश की दिशा में सुरक्षाबलों के जवानों की बड़ी सफलता है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि नक्सलवाद अब अपने अंतिम चरण में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में 31 मार्च 2026 तक देश और प्रदेश से नक्सलवाद को समाप्त करने का जो संकल्प लिया गया है, उसकी दिशा में यह एक और निर्णायक कदम है। छत्तीसगढ़ सरकार इस मिशन को पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ा रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Ihl8c6n3whwBoOjrVkYYRS

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद के जंगलों में पुलिस-नक्सली मुठभेड : सुरक्षाबलों पर नक्सलियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, पुलिस बल को भारी पड़ता देख मैदान छोड़ भागे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button