तेज रफ्तार बाइक पिलर से टकराई : एक की मौत, एक घायल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर ओवरब्रिज के नीचे पिलर से टकरा गई। हादसे में युवक 10 फीट उछल गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं, दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। मामाला बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा निवासी तरनजीत सिंह गांधी (24) अपने दोस्त आयुष के साथ बुधवार को बिलासपुर आया था। रात में दोनों राजीव गांधी चौक से महाराणा प्रताप चौक की तरफ जा रहे थे। बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। ये फ्लाई ओवरब्रिज के पास पहुंचे थे कि अचानक तरनजीत ने बाइक अनियंत्रित हो गई और ओवरब्रिज के पिलर से जा टकराई। घटना रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है।
हादसा इतना जबरदस्त था कि पिलर से टकरा कर बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं तरनजीत 10 फीट ऊपर उछल कर गिर गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटे आई। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके पीछे बैठा आयुष भी बुरी तरह से घायल होकर बेहोश पड़ा रहा। राहगीरों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया और परिजन को सूचना दी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल