खेत में मिली युवक की नग्न लाश : पुलिस ने जताई इस बात की आशंका, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- एक युवक की लाश बिना कपड़ों के खेत में मिली है। लाश तीन चार दिन पुरानी बताई जा रही है, लाश की पहचान नहीं हो पाई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। शव की जांच करने पर उसके कमर में जख्म के निशान मिले हैं। पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच में जुट गई है। घटना दुर्ग जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार नंदिनी पुलिस को सुबह सूचना मिली कि बोड़ेगांव में एक खेत के किनारे एक व्यक्ति की लाश पड़ी है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद वहां जांच के लिए आईपीएस प्रभात कुमार और एंटी क्राइम एवं सायबर यूनिट की टीम भी मौके पर पहुंची। फारेंसिक और डॉग स्क्वायड ने भी घटनास्थल का बारिकी से जांच किया। जांच करने पर पता चला कि मृतक के कमर पर किसी तेज धार हथियार से हमला किया गया है। लाश नग्न हालत में पाई गई। शव के हाथ में राम लिखा हुआ मिला है। लाश के पास ही जींस और टी शर्ट पास मिली है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।
हत्या की आशंका
पुलिस के शव से 50 मीटर की दूर पर शराब की बोतल का ढक्कन, पानी पाउच के खाली रैपर और माचिस की डिब्बी पड़ी मिली है। इससे आशंका जताई जा रही है कि मृतक ने घटना की रात पहले आरोपियों के साथ बैठ कर शराब पार्टी की है। उसी दौरान उनके बीच कुछ ऐसा हुआ उन्होंने धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी और भाग गए।
शव की शिनाख्त में जुटी पुलिस
शव तीन से चार दिन पुराना हो जाने से काफी सड़ गल गया है। उसमें काफी तेज दुर्गंध आ रही है। पुलिस मृतक की पहचान में जुटी है। पुलिस गांव व आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल