राहुल गांधी आधुनिक भारत के महात्मा गांधी – अमितेश शुक्ल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से लेकर लोकसभा की सदस्यता रद्द होने और उसके बाद हुए घटनाक्रम के बाद कांग्रेस नेता उन्हें अलग-अलग नामों से संबोधित कर रहे हैं। कोई उन्हें राष्ट्रपुत्र कह रहा है, तो कोई सच्चा जनसेवक बता रहा है। प्रथम पंचायत मंत्री और राजिम विधायक अमितेश शुक्ल ने राहुल गांधी को नया महात्मा गांधी बताया है।
सोशल मीडिया में राहुल के समर्थन में चल रहे हैशटैग अभियान में पोस्ट करके अमितेश शुक्ल ने कहा कि महात्मा गांधी ने जब आजादी की लड़ाई लड़ी थी। तब अंग्रेजी हुकूमत ने उनको दबाने का प्रयास किया था लेकिन वे सफल नहीं हो सके और अब राहुल नए महात्मा गांधी के रूप में उभर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे सच बोल रहे हैं और सत्य के प्रति ही उनकी निष्ठा और समर्पण है और सत्य कभी पराजित नहीं होता।

 

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन