जिला सहकारी विकास समिति की बैठक, छतौद में 2500 मीट्रिक टन के भूमि आवंटन के प्रस्ताव को मिली मंजूरी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिला रायपुर में मंगलवार को जिला सहकारी विकास समिति (DCDC) की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कलेक्टर एवं समिति के अध्यक्ष डॉ. गौरव सिंह ने की। बैठक में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक रायपुर, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (पैक्स) के प्रतिनिधियों सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में सहकारी क्षेत्र के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा कर निर्णय लिए गए। मुख्य सचिव के निर्देशानुसार जिले में 23 नवीन प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (पैक्स) की स्थापना हेतु जारी दिशा-निर्देशों के पालन की समीक्षा की गई। समिति ने निर्देश दिया कि नई पैक्स समितियों की स्थापना शासन द्वारा निर्धारित मानकों एवं समय-सीमा के अनुरूप सुनिश्चित की जाए।

इसके अलावा रायपुर जिले की पैक्स छतौद में विश्व की सबसे बड़ी अन्न भंडारण योजना के अंतर्गत 2500 मीट्रिक टन क्षमता के गोदाम के निर्माण हेतु भूमि आबंटन के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। गोदाम निर्माण से क्षेत्र के किसानों को सुरक्षित भंडारण की सुविधा मिलेगी तथा कृषि उपज के संरक्षण एवं विपणन व्यवस्था को मजबूती प्राप्त होगी।

बैठक में कलेक्टर ने सहकारी संस्थाओं को सुदृढ़, पारदर्शी एवं किसानों के हित में कार्य करने के निर्देश देते हुए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को कहा। बैठक में उपायुक्त सहकारिता पूर्णिमा सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे ।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Ihl8c6n3whwBoOjrVkYYRS

यह खबर भी जरुर पढ़े

कलेक्टर ने रायपुर साहित्य उत्सव को लेकर निजी स्कूलों के प्राचार्य एवं साहित्यकारों की ली बैठक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button