जनता की सरकार, जनता के द्वार: सुशासन तिहार में बना राशन कार्ड, दामिनी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को दिया धन्यवाद

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ‘सुशासन तिहार 2026’ के तहत आयोजित समाधान शिविर ग्रामीणों और श्रमिकों के लिए त्वरित राहत का माध्यम बन रहे हैं। आरंग विकासखंड के नगर पंचायत समोदा में आयोजित सुशासन तिहार जन समस्या निवारण शिविर में ग्राम समोदा निवासी दामिनी देवदास एवं खुशबू सोनवानी के आवेदन पर जल्द ही राशन कार्ड बनाया गया।

दामिनी देवदास ने कहा कि मैं आज सुशासन तिहार में अपने राशन कार्ड के लिए आवेदन किया था जिसके बाद जल्द मुझे राशन कार्ड प्रदान किया गया। मैं पिछले 4 साल से राशन कार्ड बनवाना चाहती थी लेकिन किसी कारणवश नहीं बन पाया था । अब सुशासन तिहार में तुरंत बन गया, इसके लिए मैं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी का आभार व्यक्त करती हूं।

खुशबू सोनवानी ने बताया कि पहले मेरा राशन कार्ड नहीं बना था अब सुशासन तिहार में आवेदन के बाद जल्द मेरा राशन कार्ड बन गया। अब मुझे और मेरे परिवार को राशन से संबंधित कोई समस्या नहीं होगी।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर, एसडीएम अभिलाषा पैंकरा, तहसीलदार ज्योति मसियारे सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

ज्ञान भारतम योजना: ख़ौना गांव में मिली 100 वर्ष पुरानी 5 पांडुलिपियां, ज्ञान भारतम ऐप में दर्ज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button