गरियाबंद में भव्य इस्कॉन मंदिर का भूमिपूजन सम्पन्न, डॉ. रमन सिंह ने किया शिलान्यास

दो वर्षों में तैयार होगा श्री श्री राधा गिरिधारी मंदिर, मंदिर निर्माण के लिए नीरज मिश्रा परिवार ने एक करोड़ की राशि दी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिला मुख्यालय गरियाबंद में भक्ति और आध्यात्मिक चेतना का नया केंद्र बनने जा रहे श्री श्री राधा गिरिधारी (इस्कॅान) मंदिर का सोमवार को भूमिपूजन संपन्न हुआ। करीब 15 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले श्री श्री राधा-गिरिधारी मंदिर का भूमिपूजन विधानसभा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के मुख्य आतिथ्य में संपन्न किया गया।

उन्होंने इस्कॉन छत्तीसगढ़ के प्रमुख परम पूज्य भक्ति सिद्धार्थ स्वामी महाराज की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन कर मंदिर निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस दौरान कार्यक्रम में महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद रूप कुमारी चौधरी, राजिम विधायक रोहित साहू, महासमुंद विधायक योगेश्वर सिन्हा, छत्तीसगढ़ फिल्म निगम की अध्यक्ष मोना सेन, पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन सिंह मांझी, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, पूर्व विधायक डमरूधर पुजारी, नगर पालिका अध्यक्ष रिखीराम यादव, अनिल चंद्राकर, नीरज मिश्रा, शैलेंद्र साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि, साधु-संत एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

4 एकड़ जमीन और एक करोड़ दान 

उल्लेखनीय है कि यह मंदिर इंटरनेशनल सोसायटी फॉर कृष्णा कॉन्शसनेस (इस्कॉन) द्वारा बनाया जा रहा है। जो दो वर्ष में पूर्ण होगा। मंदिर के निर्माण के लिए गरियाबंद के नीरज मिश्रा परिवार द्वारा 4 एकड़ जमीन और एक करोड रुपए की राशि प्रदान की गई है। इसके पहले इस्कॉन छत्तीसगढ़ के प्रमुख परम पूज्य भक्ति सिद्धार्थ स्वामी महाराज की उपस्थिति में वैष्णव होम, वास्तु पूजा और विशेष अनुष्ठान संपन्न हुए।

इसके पश्चात इस्कॉन एवं स्थानीय कलाकारों द्वारा भावपूर्ण कृष्ण भजन और संकीर्तन की प्रस्तुति दी गई। आशीर्वचन देते हुए भक्ति सिद्धार्थ स्वामी महाराज ने कहा कि यह मंदिर केवल पूजा का केंद्र नहीं बल्कि समाज में आध्यात्मिक चेतना, नैतिक मूल्यों और सनातन संस्कृति के प्रचार का माध्यम बनेगा।

कृष्ण भक्ति को नई पहचान दिलाई

कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने अपने उद्बोधन मे कहा कि इस्कॉन ने विश्वभर में भारतीय संस्कृति और कृष्ण भक्ति को नई पहचान दिलाई है। गरियाबंद में यह मंदिर आस्था की नया दीप जलाने का काम करेगा। इसके निर्माण से धार्मिक आस्था को बल मिलने के साथ साथ सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन को भी नई दिशा मिलेगी। उन्होंने इस ऐतिहासिक पहल के लिए इस्कॉन संस्था और भूमि दानदाता मिश्रा परिवार की सराहना की।

महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती चौधरी ने कहा कि गरियाबंद जिला सदैव धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में अग्रणी रहा है। इस्कॉन मंदिर के निर्माण से प्राकृतिक रूप से संपन्न यह जिला धार्मिक दृष्टि से एक नई पहचान बनाएगा।

राजिम विधायक श्री साहू ने कहा कि श्री श्री राधा गिरिधारी मंदिर का यह भव्य और दिव्य स्वरूप क्षेत्र के लोगों को धर्म और आस्था से जोड़ने का कार्य करेगा। मंदिर निर्माण से क्षेत्र में धार्मिक चेतना का विस्तार होगा। महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि यह मंदिर हमारे धर्म और संस्कृति के संरक्षण की दिषा में एक महत्वपूर्ण पहल है। यह मानव को मानव से जोड़ने का कार्य करेगा। उन्होंने मंदिर निर्माण में समाज के सभी वर्गों की सक्रिय सहभागिता पर बल दिया।

इस दौरान कलेक्टर बीएस उइके, पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। प्रस्तावित मंदिर का शिखर 51 फीट ऊंचा होगा, परिसर में मुख्य गर्भगृह, सत्संग व प्रवचन हॉल, गोशाला, अतिथि भवन, गीता अध्ययन केंद्र, पुस्तक स्टॉल एवं पार्किंग की सुविधा होगी। मंदिर पूर्ण होने के बाद स्थानीय स्तर पर रोजगार का अवसर मिलेगा।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Ihl8c6n3whwBoOjrVkYYRS

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्र का किया भौतिक सत्यापन, 211 बारदाना व 84.40 क्विंटल धान की पाई गई कमी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल