लापता महिला एक हफ्ते बाद लौटी घर, गुस्साए पति-बेटी ने पीट-पीटकर मार डाला, इस आदत से थे परेशान, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला की उसके ही पति और बेटी ने मिलकर बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। दोनों महिला के शराब पीने की लत से परेशान थे। पुलिस ने आरोपी पति व बेटी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सरगुजा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार अंबिकापुर शहर के घुटरापारा इलाके की रहने वाली मृतका दुर्गा हरि (44 वर्ष) को शराब पीने की लत थी और वह अक्सर बिना बताए घर से निकल जाती थी। 21 दिसंबर को भी वह घर से लापता हो गई थी, जिसकी परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। पति धन्नू हरि ने इस संबंध में ससुराल पक्ष से भी संपर्क किया, मगर वहां भी उसकी जानकारी नहीं मिली।
घर लौटी तो बची नहीं जान
करीब एक सप्ताह बाद 29 दिसंबर की शाम दुर्गा शराब के नशे में घर लौटी। इस बात को लेकर पति धन्नू और बेटी सोनामती के साथ उसका विवाद हो गया। गुस्से में आकर पति और बेटी ने मिलकर दुर्गा की बुरी तरह पिटाई कर दी, जिससे वह मौके पर ही बेहोश हो गई। गंभीर हालत के बावजूद परिजनों ने उसे तुरंत अस्पताल नहीं पहुंचाया और वह पूरी रात घायल अवस्था में घर में ही पड़ी रही।
30 दिसंबर को हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले का खुलासा तब हुआ जब मृतका की मां अस्पताल पहुंचीं और शरीर पर गंभीर चोटों के निशान देखे। संदेह होने पर उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए पति धन्नू हरि और बेटी सोनामती के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Ihl8c6n3whwBoOjrVkYYRS
यह खबर भी जरुर पढ़े
चरित्र शंका में ग्रामीण की पीट-पीटकर हत्या, तालाब किनारे फेंक दिया शव, आरोपी गिरफ्तार











