कीचड़ में सिर दबाकर युवती की हत्या, अर्धनग्न हालत में छोड़ा शव, प्रेमी सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– खेत में मिली युवती का अर्धनग्न शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। युवती की हत्या उसके प्रेमी ने ही की थी। हत्या के बाद शव को कीचड़ भरे खेत में फेंक दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रेमी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र का है।

जुताई करने पहुंचे ग्रामीणों ने देखा था शव

जानकारी के अनुसार घटना 27 जनवरी की सुबह सामने आई, जब पीपरा और बरगांव के बीच मारघाटी के पास रामेश्वर साहू के खेत में जुताई करने पहुंचे ग्रामीणों ने कीचड़ में सना युवती का शव देखा। शव अर्धनग्न अवस्था में था, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर नवागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका की पहचान पूजा महंत (21) के रूप में हुई है।

CCTV से खुली वारदात की कड़ी

पुलिस के अनुसार, पूजा की हत्या उसके प्रेमी प्रवीण प्रकाश चंद्र (28) ने की, जबकि फरार होने में उसके भाई लव प्रकाश चंद्र (32) और दोस्त केशव चंद्र (34) ने उसकी मदद की। पुलिस जांच के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में तड़के सुबह 4.38 बजे दो युवक बाइक से जाते दिखाई दिए, जबकि कुछ ही मिनट बाद 4.45 बजे पूजा महंत अकेली मोबाइल पर बात करते हुए उसी रास्ते से गुजरती नजर आई। इसके बाद उसका कोई सुराग नहीं मिला।

जांच में यह भी सामने आया कि पूजा सोमवार रात ग्राम किरीत में आयोजित वार्षिक उत्सव देखकर रात करीब 12 से 1 बजे के बीच घर लौटी थी। उसके पिता ने भी उसे घर पर देखा था। तड़के करीब 4.30 बजे पूजा को फोन आया और वह घर से निकल गई।

प्रेम प्रसंग में हत्या

पुलिस ने परिजनों के बयान और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पूजा के बॉयफ्रेंड प्रवीण प्रकाश चंद्र पर शक जताया। आरोपी को कोरिया जिले के पटना से हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसे शक था कि पूजा किसी अन्य युवक से बात करती है और उसे समय नहीं देती थी। इसी बात को लेकर विवाद हुआ। गुस्से में उसने पूजा को खेत में धक्का दिया और उसका सिर कीचड़ में दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

आरोपी को भगाने में मदद

पुलिस ने बताया कि वारदात के बाद आरोपी को फरार कराने में उसके भाई लव प्रकाश चंद्र और दोस्त केशव चंद्र ने मदद की। दोनों ने उसे शिवरीनारायण बस स्टैंड से बाहर भेजा, लेकिन पुलिस ने पीछा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Ihl8c6n3whwBoOjrVkYYRS

यह खबर भी जरुर पढ़े

खेत में मिली युवती की अर्धनग्न लाश, कीचड़ से सना था शव, रात में घर से निकली थी युवती, रेप के बाद हत्या की आशंका

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button