युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में ये बात आई सामने

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– एक युवक का फांसी पर लटका शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी। घटना बिलासपुर जिले के मल्हार चौकी क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान हीरालाल कांत पिता खिकराम कांत (25 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मल्हार के वार्ड क्रमांक-9 के सदाबहार का रहने वाला था। हीरालाल ने सोमवार को अपने ही घर के म्यार में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक की मां ने तत्काल मल्हार चौकी पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए पंचनामा तैयार किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस द्वारा परिजनों से पूछताछ किए जाने पर प्रारंभिक जांच में सामने आया कि युवक की मानसिक स्थिति पिछले कुछ समय से ठीक नहीं थी। हालांकि आत्महत्या के पीछे के स्पष्ट कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।
पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/FADIHNZd3es0KqZZFup3r8











