राजिम कुंभ के मुख्य मंच पर घनश्याम साहू और हिरेंद्र ठाकुर होगा मुख्य आकर्षण

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजिम कुंभ कल्प मेला के मुख्यमंच पर 6 फरवरी शुक्रवार को मुख्य महोत्सव मंच पर गाड़ाघाट अतरमरा के घनश्याम साहू तथा बिलासपुर के हिरेंद्र ठाकुर लोकमंच की शानदार प्रस्तुति देंगे।
इसी तरह सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक नवीन मेला मैदान के स्थानीय मंच पर चंद्रखुरी की प्रभा यादव पंडवानी, कुम्हीं की सरिता साहू जगराता, फूलझर के रेखराज साहू फाग मंडली, पारागांव की गीता साहू लोकनृत्य, डूमरतराई की भारती साहू जस झांकी, भोरिंग के नारायण साहू सुवा नृत्य, मैनपुर के उत्तम यादव राउत नाचा, खरगाडीह (सिमगा) के गोपाल निषाद लोककला, धमतरी के कल्याण सिंह नागवंशी लोकगीत तथा मगरलोड के तामेश्वर ठाकुर लोकनृत्य की प्रस्तुति देंगे।
वहीं पुराने महोत्सव स्थल नदी मंच पर अरंड के मिलाप दीवान द्वारा रामधुनी, लोहरसी के खेम यादव द्वारा रामायण, तर्री के मनोज सेन द्वारा सुगम गायन, महासमुंद की मंजू पटेल द्वारा सुगम भजन प्रस्तुत किए जाएंगे।
यहाँ देखे लाइव
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/FADIHNZd3es0KqZZFup3r8











