हाईवे पर खतरनाक रोमांस: चलती बाइक पर कपल का वीडियो वायरल-VIDEO, पुलिस जांच में जुटी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, वायरल वीडियो में एक बाइक सवार युवक-युवती चलती बाइक पर खुलेआम रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं, जिससे न सिर्फ वे खुद, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालक भी गंभीर खतरे में पड़ते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन और आम लोगों दोनों की चिंता बढ़ा दी है।
यह पूरा मामला कांकेर जिले के चारामा थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-30 का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक तेज रफ्तार में बाइक चला रहा है, जबकि युवती बाइक की टंकी पर युवक की ओर मुंह करके लिपटकर बैठी हुई है। इस दौरान पीछे से आ रहे एक अन्य बाइक सवार युवक ने उनका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
खतरे में डाली खुद की और दूसरों की जान
वायरल वीडियो सामने आते ही यातायात सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। नेशनल हाईवे जैसी व्यस्त सड़क पर इस तरह का लापरवाही न केवल मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन है, बल्कि किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकता था। वीडियो में युवक-युवती बिना किसी सुरक्षा के तेज रफ्तार बाइक पर बैठे नजर आ रहे हैं, जिससे राहगीरों और अन्य वाहन चालकों की जान भी जोखिम में पड़ गई।
पुलिस ने शुरू की पहचान की प्रक्रिया
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। सूत्रों के अनुसार, चारामा थाना पुलिस वीडियो के आधार पर युवक-युवती की पहचान करने में जुट गई है। पहचान होते ही यातायात नियमों के उल्लंघन और लापरवाही से वाहन चलाने के मामले में कार्रवाई की जाएगी।
VIDEO
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/FADIHNZd3es0KqZZFup3r8











