अपशब्द करने पर पिता की हत्या, बेटी ने हंसिया से काट दिया, इस बात पर हुआ विवाद

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 25 वर्षीय बेटी ने अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात से पूरे गांव में दहशत और शोक का माहौल व्याप्त है। घटना की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना कोरबा जिले के हरदीबाजार थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार ग्राम रलिया निवासी गीता निषाद ने घर में रखे धारदार हंसिया से अपने पिता अशोक निषाद के सीने और सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों के अनुसार गीता निषाद कोरबा में निवास करती थी और कुछ दिनों के लिए अपने पिता के घर ग्राम रलिया आई हुई थी। अशोक निषाद अपनी बेटी के जीवन-यापन और रहन-सहन के तौर-तरीकों से असंतुष्ट थे। वे बेटी को गलत रास्ते पर जाने से रोकने के लिए लगातार समझाइश दे रहे थे।
पिता की नसीहत बेटी को नागवार गुजरी। इसी बात को लेकर पिता-पुत्री के बीच विवाद हुआ और गुस्से में आकर बेटी ने पिता पर धारदार हंसिया से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर चोटों के चलते अशोक निषाद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही हरदीबाजार पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद आरोपी बेटी गीता निषाद को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हंसिया को भी जप्त कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/FADIHNZd3es0KqZZFup3r8
यह खबर भी जरुर पढ़े
नवापारा ब्रेकिंग: बेटे ने की पिता की हत्या, पुलिस ने किया आरोपी पुत्र को गिरफ्तार, ये वजह आई सामने











