गायत्री परिवार ने बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचाई राहत, भोजन-पेयजल और जरूरी सामग्री का किया वितरण

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गायत्री परिवार ट्रस्ट नवापारा के कार्यकर्ताओं ने एक बार फिर आपदा की घड़ी में मानवता और सेवा की मिसाल पेश की। क्षेत्र में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में स्थानीय कार्यकर्ताओं ने राहत एवं सेवा अभियान चलाया।

अभियान के तहत बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर जरूरतमंद परिवारों को शुद्ध पेयजल, चाय, नाश्ता और दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई। वहीं गायत्री मंदिर परिसर में भोजन तैयार कर ई-रिक्शा के माध्यम से प्रभावित परिवारों के घरों तक पहुंचाया गया। शाम के समय जरूरतमंद लोगों के लिए दाल, चावल और सब्जी की व्यवस्था भी की गई, ताकि बाढ़ की विषम परिस्थितियों में किसी परिवार को भोजन के लिए परेशान न होना पड़े।

पीड़ित परिवारों से मिलकर जाना हाल

राहत सामग्री वितरण के साथ गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं ने बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। कार्यकर्ताओं ने लोगों को भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में गायत्री परिवार उनके साथ खड़ा है और हरसंभव सहयोग के लिए प्रयासरत रहेगा।

सेवा कार्य में कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान

गायत्री परिवार ट्रस्ट नवापारा के कार्यकर्ताओं ने राहत अभियान में सक्रिय भूमिका निभाते हुए भोजन तैयार करने से लेकर उसे प्रभावित परिवारों तक पहुंचाने और जरूरतमंदों की सहायता करने का कार्य किया। आपदा के समय किए गए इस सेवा कार्य की स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है और जरूरत के समय समाज के साथ खड़ा रहना गायत्री परिवार की सेवा भावना का हिस्सा है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आई सालासर समिति, पीड़ित परिवारों के लिए नाश्ते से लेकर भोजन तक की व्यवस्था

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button