हास्य, काव्य और लोक संस्कृति से सजेगा राजिम कुंभ, 11वें दिन कौशल साहू व अनुराग धारा की होगी झमाझम प्रस्तुति

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :राजिम कुंभ कल्प मेला में सांस्कृतिक रंग हर दिन और गहराता जा रहा है। मेले के 11वें दिन मंगलवार को मुख्य मंच पर हास्य और काव्य का शानदार संगम देखने को मिलेगा। मुख्य आकर्षण के रूप में लाफ्टर शो के चर्चित कलाकार कौशल साहू (कवर्धा) दर्शकों को गुदगुदाएंगे, वहीं राजनांदगांव के अनुराग धारा कविता वासनिक द्वारा कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी।

इसके अलावा मेला परिसर के विभिन्न मंचों पर लोक संस्कृति और भक्ति की मनमोहक प्रस्तुतियां होंगी। स्थानीय नदी मंच पर राजिम के पुरुषोत्तम मिश्रा की भजन संध्या, रायपुर के गोपी किशन देवांगन द्वारा जसगीत, राजिम के ईश्वरलाल साहू की रामायण कथा, भाटापारा-बलौदाबाजार के पुहुपराम यादव की भजन संध्या तथा सेंदर के तुलेश्वर घृतलहरे द्वारा सतनाम मंगल भजन प्रस्तुत किए जाएंगे।

नवीन मेला स्थल भी लोककलाओं से सराबोर रहेगा। यहां राजनांदगांव की हिमानी वासनिक भर्थरी, कुम्हीं (राजिम) की कोमल साहू जगराता, परसदा के जे.आर. खुंटे पंथी नृत्य, कंहेरा (अभनपुर) के सुमीत यादव लोकनृत्य, राजिम के अमित कुमार साहू का योगा प्रदर्शन तथा पोखरा की कमला बाई पंथी पार्टी द्वारा तौरंगा (दौलतराम यादव) नाचा-गम्मत की प्रस्तुति होगी। वहीं लोककला मंच पर नवागांव के महेश साहू, बेमेतरा की ममता वर्मा द्वारा सुवा नृत्य तथा नागाबुड़ा के गंगा नायक द्वारा जगराता की प्रस्तुति दर्शकों को छत्तीसगढ़ी लोकसंस्कृति की जीवंत झलक दिखाएगी।

इस लिंक से देखे लाइव 

 

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FADIHNZd3es0KqZZFup3r8

यह खबर भी जरुर पढ़े

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button