राजिम ब्रेकिंग: शराब दुकान के सामने दो युवकों में मारपीट, बोतल से सिर पर किया वार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– शराब दुकान के सामने दो युवकों के बीच मारपीट की घटना सामने आई है। आरोपी ने युवक के सिर पर शराब की बोतल से हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार फिंगेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत बासीन स्थित शराब दुकान में दो युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद अचानक शुरू हुआ और देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया। इस दौरान एक युवक ने दूसरे युवक के सिर पर शराब की बोतल से हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FADIHNZd3es0KqZZFup3r8

यह खबर भी जरुर पढ़े

राजिम ब्रेकिंग: बारात जा रही बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटा, मची अफरा-तफरी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button