फिंगेश्वर इलाके में महिला की संदिग्ध मौत, चेहरे पर खरोंच के निशान, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– फिंगेश्वर इलाके से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हत्या और आत्महत्या के बीच चर्चा का माहौल है। मृतका के चेहरे और शरीर पर खरोंच के निशान पाए गए हैं, वहीं उसके साथ रहने वाले पति के चेहरे पर भी चोट के निशान देखे गए हैं, जिससे मौत से पहले विवाद की आशंका जताई जा रही है। घटना फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम बेलर का है।
9 महीने पहले हुई थी शादी
मृतका की पहचान फूलबाई कमारिन (35 वर्ष) के रूप में हुई है। वह मूलतः नागाबुड़ा, गरियाबंद की रहने वाली थी और करीब नौ माह पहले ग्राम बेलर निवासी रोहित ध्रुव के साथ पत्नी के रूप में रह रही थी। घटना का खुलासा तब हुआ जब रोहित ध्रुव ने ग्राम समिति एवं सरपंच को सूचना दी कि उसकी पत्नी ने फांसी लगा ली है। सूचना मिलते ही पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। स्थिति संदिग्ध प्रतीत होने पर फिंगेश्वर पुलिस को सूचित किया गया।
पूछताछ में रोहित ध्रुव ने बताया कि उसकी पत्नी फांसी के फंदे पर लटकी मिली, जिसे उसने उतारा। उसने यह भी स्वीकार किया कि रात में दोनों के बीच विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि घटना के समय उसका साढ़ू भगवत भी घर पर मौजूद था, जिसे मामले की पूरी जानकारी है, लेकिन अभी तक आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है।
जांच जारी
सूचना पर टीआई गौतम गावड़े, एसआई चिंता राम देशमुख और एसआई सुरेश निपानिया मौके पर पहुंचे और मर्ग कायम कर जांच शुरू की। मजिस्ट्रियल जांच तहसीलदार फिंगेश्वर द्वारा की गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/FADIHNZd3es0KqZZFup3r8
यह खबर भी जरुर पढ़े
गरियाबंद ब्रेकिंग: गुप्तांग में मिर्ची डालकर महिला की हत्या, इलाके में दहशत, दो महिला आरोपी गिरफ्तार











