नशीली चाय पिलाकर युवती से दुष्कर्म, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाला सुपरवाइजर गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर एक युवती से दुष्कर्म करने और उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सुपरवाइजर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामला रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार, पत्थलगांव क्षेत्र के ग्राम सेंदरीबहार निवासी आरोपी पंकज गोपाल उर्फ पंकज यादव (32) पूंजीपथरा क्षेत्र स्थित सिंघल गेट ईंटा प्लांट बंजारी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत था। 32 वर्षीय पीड़िता ने कांसाबेल थाने में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी। घटनास्थल रायगढ़ जिले में होने के कारण केस डायरी पूंजीपथरा थाना भेजी गई, जहां अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

नशीली चाय पिलाकर वारदात

शिकायत के अनुसार वर्ष 2024-25 के दौरान पीड़िता पूंजीपथरा क्षेत्र में मजदूरी करती थी, जहां उसकी पहचान आरोपी से हुई। 20 मार्च 2025 की शाम आरोपी एक महिला परिचित के साथ उसके कमरे में पहुंचा और कथित रूप से चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। बेहोशी की हालत में उसने युवती से दुष्कर्म किया और घटना का आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया।

वीडियो वायरल करने की धमकी

पीड़िता के मुताबिक, अप्रैल माह में आरोपी फिर उसके कमरे में पहुंचा और शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा। भय के कारण युवती अपने गांव लौट गई। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने उसके मोबाइल से वीडियो निकालकर उसे और उसके परिजनों को भेजना शुरू कर दिया तथा वायरल करने की धमकी देकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करता रहा।

मोबाइल से मिला आपत्तिजनक वीडियो

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान आरोपी के मोबाइल फोन से पीड़िता का आपत्तिजनक वीडियो बरामद हुआ है। इसके आधार पर प्रकरण में आईटी एक्ट की धारा 66(डी) और 67(ए) भी जोड़ी गई। पुलिस ने मोबाइल जब्त कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FADIHNZd3es0KqZZFup3r8

यह खबर भी जरुर पढ़े

सहकर्मी से दुष्कर्म कर बनाए अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल कर लाखों रुपए वसूले, आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button