राजिम विधायक रोहित साहू का जनदर्शन एक माह के लिए स्थगित, जनसमस्याओं के समाधान पर अस्थायी विराम

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजिम क्षेत्र की जनता और विधायक के बीच सीधा संवाद स्थापित करने वाला कार्यक्रम विधायक जनदर्शन आगामी एक माह तक स्थगित रहेगा। राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू के कार्यालय से जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार 23 फरवरी से शुरू हो रहे छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के कारण यह निर्णय लिया गया है।

विधायक रोहित साहू ने स्पष्ट किया कि विधानसभा सत्र के दौरान कर्तव्यों के निर्वहन हेतु उनका राजधानी रायपुर में उपस्थित रहना अनिवार्य है इसलिए बजट सत्र तक क्षेत्रीय कार्यक्रम और नियमित जनदर्शन कार्यक्रम स्थगित रहेगा। बजट सत्र के बाद पुनः पूर्व की भांति सभी कार्यक्रम संचालित होंगे। उन्होंने कहा कि जनदर्शन के माध्यम से क्षेत्रवासियों की समस्याओं, मांगों एवं सुझावों को सीधे सुनकर निराकरण किया जाता रहा है।

सत्र समाप्ति के पश्चात जनदर्शन कार्यक्रम पुनः पूर्ववत प्रारंभ किया जाएगा। उक्त जानकारी विधायक रोहित साहू के निज सहायक किशोर कुमार साहू ने प्रदान की।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FADIHNZd3es0KqZZFup3r8

यह खबर भी जरुर पढ़े

राजिम विधानसभा को फिर मिली बड़ी सौगात : टू लेन सड़क निर्माण हेतु 25.87 करोड़ रुपए स्वीकृत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button