राजिम क्षेत्र के ग्राम टेका में श्री शिव महापुराण कथा का होगा आयोजन, 8 मार्च को तरुणा साहू द्वारा पंडवानी की होगी प्रस्तुति

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजिम क्षेत्र के ग्राम ग्राम टेका में 5 मार्च से 11 मार्च 2026 तक सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा है। यह आयोजन नवजागृति दुर्गोत्सव समिति, ठाकुरदिया पारा एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से संपन्न होगा। आयोजनकर्ता कार्यक्रम को सफलता पूर्वक संपन्न कराने तैयारियों में जुटे हुए है।
ग्राम टेका के ठाकुर दियापारा स्थित शिव मंदिर के पास यह भव्य आयोजन सम्पन्न किया जाएगा। कार्यक्रम में कथा व्यास श्रद्धेय पं. परमानंद महाराज जी (फिंगेश्वर वाले) द्वारा प्रतिदिन शिव महापुराण की रसपूर्ण कथा का वाचन किया जाएगा। प्रतिदिन प्रातः 7 से 9 बजे तक गायत्री यज्ञ एवं दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक कथा का आयोजन किया जाएगा।
आयोजन की शुरुआत 5 मार्च 2026 को जल कलश यात्रा एवं वैदिक पूजन के साथ होगी। कथा क्रम में 6 मार्च को शिव प्राकट्य, शिव विवाह, सती चरित्र, गंगावतरण, कार्तिकेय-गणेश प्रसंग सहित विभिन्न धार्मिक प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा। 11 मार्च को द्वादश ज्योतिर्लिंग कथा, बेलपत्र अभिषेक एवं हवन-पूजन के साथ कथा का समापन होगा।
पंडवानी की होगी प्रस्तुति

इसी क्रम में 8 मार्च 2026, रविवार को रात्रि 8 बजे से विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत आरपीएफ इंस्पेक्टर श्रीमती तरुणा साहू द्वारा पंडवानी की आकर्षक प्रस्तुति दी जाएगी। उनकी प्रस्तुति को लेकर क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल है। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण एवं पंडवानी कार्यक्रम का लाभ लेने की अपील की है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Bi1gPFRXBEjBeoNhF41JIu
यह खबर भी जरुर पढ़े
रहस्यमयी विष्णु मंदिर : पत्थरों में दर्ज इतिहास, जहाँ हर पत्थर कहती है एक कहानी











