अभनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फरार चल रहे दो वारंटी गिरफ्तार, उपद्रवियों को भेजा गया जेल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– अभनपुर पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए वर्षों से फरार स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। वहीं क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले चार लोगों को गिरफ्तार कर उसे भी जेल भेजा गया।

5 साल से फरार वारंटी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार स्थायी वारंटी संजय ध्रसुव (21 वर्ष), निवासी जामगांव, थाना अभनपुर, पिछले 5 वर्षों से फरार चल रहा था। इसी तरह स्थायी वारंटी ननू डहरिया निवासी गिरोला भी पिछले एक वर्ष से फरार था। अभनपुर पुलिस ने 1 मार्च 2026 को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय में पेश किया।

अशांति फैलाने वाले चार गिरफ्तार

एक अन्य कार्रवाई में पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम सातपारा, मानिकचौरी एवं बेलर के कुछ लोग आपसी विवाद कर क्षेत्र में अशांति फैला रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सोमन आडिल निवासी सातपारा, यशवंत चंदेल निवासी मानिकचौरी तथा राज कमल मेहर उर्फ राहुल एवं भूपेंद्र कुमार मेहर दोनों निवासी बेलर को हिरासत में लिया। आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने कहा है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार अभियान जारी रहेगा। आशांति फैलाने और होली पर हुड़दंग करने वाले आरोपियों व उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद पुलिस की 76 स्थानों पर रेड, 30 से अधिक बदमाशों पर कार्रवाई, वारंटियों की धरपकड़ तेज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button