खेल-खेल में बस से 40 किमी दूर पहुंचा मासूम, 2 घंटे में हुआ चमत्कार, समझदारी से बची मासूम की जिंदगी, सुरक्षित लौटा घर

सतर्कता, सोशल मीडिया और समन्वय से सुरक्षित लौटा पांच साल का कुनाल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) किशन सिन्हा :- गरियाबंद जिले के छुरा में मंगलवार दोपहर एक ऐसी घटना सामने आई जिसने पहले तो सभी की चिंता बढ़ा दी, लेकिन अंत सुखद रहा। महासमुंद जिले के पलसिपानी गांव से शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे परिवार के बीच खेलते-खेलते 5 वर्षीय मूक-श्रवण बाधित बालक कुनाल मांझी अनजाने में बागबाहरा से छुरा आ रही एक निजी ट्रैवल बस में चढ़ गया और परिवार को इसकी भनक तक नहीं लगी।

बस चालक और कंडक्टर की सूझबूझ आई काम

बस जब छुरा बस स्टैंड पहुंची और यात्री उतर गए, तब एक मासूम को अकेले बैठा देख चालक और कंडक्टर हैरान रह गए। बच्चे से नाम-पता पूछने की कोशिश की गई, लेकिन मासूम मूक और श्रवण बाधित होने के कारण कुछ बता नहीं सका। स्थिति की गंभीरता समझते हुए बस स्टाफ ने संवेदनशीलता दिखाते हुए बच्चे को सीधे छुरा थाना पहुंचाया।

थाने में मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर के अधिकार मित्र वालेंटियर टिकेश्वर निषाद को सूचना दी गई। छुरा पुलिस और वालेंटियर टिकेश्वर निषाद ने समन्वित प्रयास करते हुए बच्चे की पहचान कुनाल मांझी पिता नरसिंह मांझी निवासी पलसिपानी (महासमुंद) के रूप में की। इसके बाद संबंधित टुहलु पुलिस चौकी से संपर्क साधा गया और सोशल मीडिया व स्थानीय नेटवर्क के माध्यम से जानकारी साझा की गई।

परिजनों के पास सकुशल पहुंचा मासूम

लगातार प्रयास का परिणाम रहा कि महज दो से तीन घंटे के भीतर परिजनों का पता लगाकर बच्चे को सुरक्षित उनके सुपुर्द कर दिया गया। इस पूरी प्रक्रिया में पुलिस-प्रशासन, कानूनी संस्था और बस स्टाफ की तत्परता ने एक संभावित बड़ी अनहोनी टाल दी और बच्चा सकुशल अपने परिजनों के बीच पहुंच गया।

यह घटना न केवल सजग नागरिकता का उदाहरण है, बल्कि यह भी संदेश देती है कि जिम्मेदारी और सामूहिक प्रयास से बड़ी से बड़ी अनहोनी को टाला जा सकता है। मां-बाप से बिछड़ा यह मासूम अंततः सुरक्षित मिला, जिसने पूरे क्षेत्र को राहत और सुकून का अहसास कराया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Bi1gPFRXBEjBeoNhF41JIu

यह खबर भी जरुर पढ़े

खेलते-खेलते गायब हुआ 2 साल का मासूम, सुबह गोबर गैस टैंक से मिली लाश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button