‘‘छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज’’ को मिलेगा ‘उत्कृष्ट वेब पत्रकारिता सम्मान‘ : रविवार को होगा भव्य आयोजन

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज ) रायपुर :- अंचल के साथ ही छत्तीसगढ़ मे तेजी से उभरता नंबर 1 न्यूज पोर्टल ‘‘छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज’’ को ‘उत्कृष्ट वेब पत्रकारिता सम्मान‘ से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान प्रदेश के सामाजिक व साहित्यिक संस्था वक्ता मंच द्वारा दिया जाएगा। इस संस्था ने रविवार 30 अप्रैल को वेब मीडिया पर संगोष्ठी का आयोजन रखा है। यह आयोजन रायपुर में सिविल लाईन स्थित वृंदावन सभागृह में शाम 6 बजे आयोजित है।
इस कार्यक्रम में ‘‘वेब मीडिया की चुनौतियां एवं संभावनाएं“ विषय पर इस क्षेत्र से जुड़े लोग अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम में राजधानी रायपुर व आसपास के क्षेत्र में सक्रिय वेब संपादको एवं पत्रकारों को “उत्कृष्ट वेब पत्रकारिता सम्मान“ भी प्रदान किया जायेगा।
उल्लेखनीय है कि वेब मीडिया ने पत्रकारिता जगत में एक नया प्लेटफार्म उपलब्ध कराया है। आज के दौर में वेब पत्रकारिता पूरे जोर-शोर से आगे बढ़ रही है। पत्रकारिता के इस नए स्वरूप पर चिंतन करने वक्ता मंच द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया हैं। आयोजकों द्वारा पत्रकारिता से जुड़े समस्त प्रबुद्धजनों को इस अवसर पर आमंत्रित किया है।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल