होलिका दहन की रात दोस्त की हत्या, शॉकब रॉड से सिर पर किया वार, आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– होलिका दहन की रात दोस्ती का खौफनाक अंत हो गया। होली त्यौहार को लेकर जहां पुलिस फ्लैग मार्च कर सख्ती दिखा रही थी, वहीं एक युवक ने अपने ही दोस्त के सिर पर लोहे की रॉड (बाइक शॉकब) से वार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और 10 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामला दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र का है।

पुराने विवाद का खूनी अंजाम

पुलिस के अनुसार, मृतक हेमंत साहू उर्फ भूरु (19) और आरोपी आशीष साहू (25) करीबी दोस्त थे। हेमंत निजी कंपनी में काम करता था। कुछ दिन पहले शराब के दौरान दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। उस समय दोस्तों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था, लेकिन आरोपी ने रंजिश पाल ली। सोमवार रात वह हेमंत को घर से बुलाकर साथ ले गया। दोनों ने फिर शराब पी और देर रात लौटते समय मोहल्ले से कुछ दूरी पहले आरोपी ने पीछे से हमला कर दिया।

सिर पर ताबड़तोड़ वार, मौके पर मौत

करीब 11 बजे आरोपी ने बाइक के शॉकब से हेमंत के सिर पर कई वार किए। गंभीर चोट लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा। सिर से अत्यधिक रक्तस्राव हुआ और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। विडंबना यह रही कि जिस स्थान पर वारदात हुई, वहीं पास में होलिका दहन की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन हमला इतना अचानक था कि कोई संभल नहीं पाया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हेमंत को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सुपेला अस्पताल भेजा गया। हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड भी जब्त कर ली गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

विवाहित प्रेमिका के चक्कर में दोस्त की हत्या, प्रेमिका और दोस्त की नजदीक से भड़का प्रेमी, दोस्त की हत्या कर ट्रैक किनारे फेंका शव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button