राजिम भक्तिन माता मंदिर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई होली, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– धर्म नगरी राजिम स्थित राजिम भक्तिन माता मंदिर परिसर में होली का पर्व इस वर्ष भी बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह और भाईचारे के वातावरण में मनाया गया। राजिम भक्तिन माता समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मंदिर परिसर में एकत्र होकर एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान पूरे परिसर में होली के रंगों के साथ खुशी और उमंग का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक है। इस दिन लोग पुराने गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाते हैं और समाज में सौहार्द एवं सद्भाव का संदेश देते हैं। भक्तिन माता मंदिर परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में सभी ने पारंपरिक तरीके से रंग-गुलाल लगाकर होली खेली और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मंदिर परिसर में उपस्थित सभी लोगों ने भक्तिन माता के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम के दौरान आपसी मेल-मिलाप के साथ होली गीतों और हंसी-खुशी के माहौल ने पूरे परिसर को उत्सवमय बना दिया। उपस्थित लोगों ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने और आपसी संबंधों को मजबूत करने का काम करते हैं।

इस मौके पर राजिम भक्तिन माता समिति के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। जिनमें प्रमुख रूप से मंदिर समिति के अध्यक्ष लाला साहू, महामंत्री रामकुमार साहू, संगठन मंत्री डॉ. ओंकार साहू, विष्णु साहू, तरुण साहू, राजू साहू, भोला साहू, सुखदेव साहू, लोकेश साहू, चोवाराम साहू और वेदराम साहू सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

धर्म नगरी राजिम में होली का उल्लास : श्री राजीव लोचन मंदिर में सतरंगी गुलाल की बौछार, रंग-गुलाल से सराबोर हुआ मंदिर परिसर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button