राजिम-फिंगेश्वर सहित 5 तहसीलदारों का ट्रांसफर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद कलेक्टर बीएस उइके ने प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से जिले के पांच राजस्व अधिकारियों के कार्यस्थल में परिवर्तन करते हुए नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश 16 मार्च 2026 को जारी किया गया है और तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
जारी आदेश के अनुसार डिम्पल ध्रुव, जो वर्तमान में तहसीलदार फिंगेश्वर के पद पर कार्यरत थीं, उन्हें तहसीलदार राजिम के पद पर पदस्थ किया गया है। इसी प्रकार रमेश मेहता, तहसीलदार मैनपुर को तहसीलदार फिंगेश्वर के पद पर पदस्थ किया गया है।
वहीं मयंक अग्रवाल, जो वर्तमान में तहसीलदार राजिम थे, उन्हें तहसीलदार छुरा बनाया गया है। सुशील कुमार भोई, तहसीलदार अमलीपदर को तहसीलदार मैनपुर तथा गेंद लाल साहू, तहसीलदार छुरा को तहसीलदार अमलीपदर में पदस्थ किया गया है।
आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि सुशील कुमार भोई, अधीक्षक भू-अभिलेख शाखा गरियाबंद का वेतन-भत्ते आदि का आहरण उनके मूल पदस्थापना कार्यालय भू-अभिलेख शाखा गरियाबंद से किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r
यह खबर भी जरुर पढ़े
जिला रोजगार कार्यालय गरियाबंद में 18 मार्च को प्लेसमेंट कैंप, निजी संस्थाओं के इन पदों पर होगी भर्ती











