शादी में आया दोस्त की बेरहमी से हत्या, वारदात छिपाने डबरी में फेंका शव, माता-पिता समेत 4 गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– शादी समारोह में शामिल होने आए एक युवक की उसके ही दोस्त ने शराब के नशे में डंडे और कुल्हाड़ी मारकर निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद वारदात छिपाने शव को डबरी में फेंक दिया गया। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी सहित उसके माता-पिता और एक अन्य युवक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र का है।

शराब पार्टी बनी मौत की वजह

जानकारी के मुताबिक हनुमानगढ़ निवासी शीतल कुमार (21) अपने साथी के साथ शादी समारोह में शामिल होने उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पोतका आया था। यहां वह अपने दोस्त प्रमोद सिंह के घर गया, जहां दोनों ने साथ बैठकर शराब पी। शराब के नशे में पुरानी बातों को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गया।

कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट

विवाद बढ़ने पर आरोपी प्रमोद सिंह ने पहले डंडे से शीतल की पिटाई की, फिर घर में रखी कुल्हाड़ी से उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से शीतल कुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हत्या के बाद घबराए प्रमोद सिंह ने अपने साले राजेश कुमार को बुलाया। दोनों ने मिलकर शव को बोरे में लपेटा और बाइक से गांव से करीब एक किलोमीटर दूर ले जाकर पानी से भरी डबरी में फेंक दिया, ताकि किसी को घटना की भनक न लगे।

माता-पिता ने मिटाए सबूत

घटना को छिपाने के लिए आरोपी के पिता बहादुर राम और मां पवारो बाई ने घर में फैले खून के निशानों को गोबर से लिपाई कर मिटा दिया। हैरानी की बात यह है कि वारदात के बाद सभी आरोपी सामान्य तरीके से शादी समारोह में शामिल भी हुए।

पुलिस ने ऐसे खोला राज

शव मिलने के बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर प्रमोद सिंह को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, जिसमें उसने हत्या की बात कबूल कर ली। इसके बाद पुलिस ने शव ठिकाने लगाने में शामिल राजेश कुमार और साक्ष्य मिटाने वाले माता-पिता को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1), 238(ए) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

होलिका दहन की रात दोस्त की हत्या, शॉकब रॉड से सिर पर किया वार, आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button