अभनपुर-राजिम रोड पर दिल दहला देने वाला हादसा: अज्ञात वाहन ने युवक को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– अभनपुर-राजिम मार्ग पर बुधवार देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को इस कदर कुचल दिया कि उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि युवक की आंतें बाहर निकल आईं। घटना रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, हादसा विशाखापट्टनम मार्ग स्थित ओवरब्रिज के पास रात करीब 9.30 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि बाइक पर तीन युवक सवार थे। सड़क निर्माण में जर्क की वजह से पीछे बैठा एक युवक अचानक असंतुलित होकर सड़क पर गिर पड़ा। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया।
दुर्घटना इतनी भयानक थी कि उस युवक का पेट बुरी तरह कुचल गया और उसकी आंतें बाहर निकल आईं। युवक को संभलने का कोई मौका नहीं मिला। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान जिनेंद्र साहू (20 वर्ष) के रूप में हुई है, जो जवाईबांधा का रहने वाला था। घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। घटना सूचना मिलते ही अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मर्चुरी भेजा गया।
गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी वाहन का पता लगाया जा सके। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
अधूरा निर्माण बना हादसे का कारण
उल्लेखनीय है कि अभनपुर-राजिम मार्ग पर पिछले दो वर्षों से अधिक समय से सड़क निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। अधूरी सड़क, जगह-जगह गड्ढे, असमान सतह और पर्याप्त रोशनी व संकेतकों के अभाव के कारण इस मार्ग पर लगातार हादसे होते जा रहे हैं। लोगों में आक्रोश है कि समय पर सड़क निर्माण पूरा नहीं होने के कारण निर्दाेष लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r
यह खबर भी जरुर पढ़े
नवापारा ब्रेकिंग: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, युवक की दर्दनाक मौत











