चोरों का नया खेल : साड़ी पहनकर दुकान का तोड़ा ताला, घटना CCTV में कैद, VIDEO

पुराने चोरी के मामलों में कार्रवाई नहीं होने से भी चोरों के हौसले हो रहे बुलंद

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामले में चोर ने साड़ी पहनकर दुकान का ताला तोड़ने की कोशिश की है। इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। नवापारा क्षेत्र में पुराने चोरी के मामलों में कार्रवाई नहीं होने से चोरों के हौसले बुलंद है जिससे इलाके में दहशत और लोगों में रोष फैल रहा है।

जानकारी के अनुसार नवापारा से लगे पारागांव रोड स्थित बिजली ऑफिस के पास सरस्वती मिल एंड एग्री हार्डवेयर दुकान को बीती रात करीब 1 बजे चोरों ने निशाना बनाने की कोशिश की। हैरानी की बात यह रही कि चोरी की इस वारदात में दो युवक स्कार्फ बांध कर और एक महिला के भेस में साड़ी पहनकर चोरी का नया हथकंडा अपनाते नजर आए, ताकि अपनी पहचान छुपा सके।

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि चोरों के पास करीब 3 फीट लंबा लोहे का सालिया था, जिससे वे बारी-बारी से दुकान के ताले पर वार कर उसे तोड़ने की कोशिश करते रहे। जैसे ही सड़क से किसी वाहन की आवाज आती, चोर तुरंत मौके से भाग जाते और गाड़ी गुजरने के बाद फिर लौटकर चोरी की कोशिश शुरू कर देते। काफी मशक्कत के बाद चोर ताला तोड़ने में सफल हो गए, लेकिन शटर नहीं उठा पाने के कारण दुकान के अंदर प्रवेश नहीं कर सके। अंततः असफल होने पर वे मौके से फरार हो गए।

चोरों के हौसले बुलंद

पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जो न केवल चोरों के इरादों को उजागर करती है, बल्कि उनके बढ़ते हौसलों को भी दिखाती है। गौरतलब है कि नवापारा और आसपास के क्षेत्रों में पहले भी इस तरह की चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, लेकिन पुराने मामलों में ठोस कार्रवाई नहीं होने से चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। ठोस पुलिसिया कार्रवाई नहीं होने से नगर के लोगों में भी रोष व्यापत है।

लोगों का कहना है कि व्यापारी और नागरिक इन मामलों को लेकर कई बार शासन और प्रशासन के साथ बैठक कर चुके है लेकिन कोई ठोस पहल अब तक दिखाई नहीं दी।

लगातार बढ़ती चोरी की वारदातों से स्थानीय लोग दहशत में हैं और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अब देखना होगा कि इस बार सीसीटीवी सबूतों के बावजूद पुलिस कितनी तेजी से कार्रवाई करती है या फिर यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा।

VIDEO

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

नवापारा ब्रेकिंग: ज्वेलर्स दुकान में लाखों की चोरी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button