भीषण सड़क हादसा : ट्रक और बोलेरो में जोरदार टक्कर, 4 की मौत, 6 गंभीर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- स्टेट हाईवे पर बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसे में 2 महिलाओं समेत 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं 6 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को अंबिकापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। मामला सूरजपुर जिले के भटगांव थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार शादी में शामिल होने के बाद 10 लोग बोलेरो में सवार होकर बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के खेसारी गांव वापस लौट रहे थे। इनकी गाड़ी बुधवार सुबह करीब 9 बजे सूरजपुर जिले के सोनगरा इलाके में पहुंची, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने इनकी बोलेरो को जबरदस्त टक्कर मार दी। ट्रक के साथ आमने-सामने की भिड़ंत में बोलेरो के परखच्चे उड़ गए।
हादसे में 2 महिलाओं और बोलेरो चालक की मौत मौके पर ही हो गई। जबकि एक व्यक्ति की मौत अंबिकापुर जिला अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में हुई। हादसे के बाद लोगों ने भटगांव थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। 6 घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद अंबिकापुर जिला अस्पताल ले जाया गया।
हादसे के बाद ट्रक छोड़कर आरोपी ड्राइवर फरार हो गया है। जिसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी ड्राइवर को पकड़ लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल