गांव चलो अभियान: डबल इंजन सरकार से बदल रहा छत्तीसगढ़ – सुंदरकेरा में बोले किशोर देवांगन
संगठन के कार्यों से ही लीडर बनते हैं

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “गांव चलो अभियान” के तहत युवा भाजपा नेता किशोर देवांगन अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सुंदरकेरा पहुंचे। यहां किशोर ने उपस्थित ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र और छत्तीसगढ़ में भाजपा की डबल इंजन सरकार है।
केंद्र में प्रधानमंत्री मोदी तो वहीं छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस डबल इंजन सरकार का बड़ी कुशलता से नेतृत्व करते हुए देश और छत्तीसगढ़ को सशक्त और विकसित बनाते हुए देश व प्रदेशवासियों का कल्याण कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के समय प्रधानमंत्री मोदी ने जितने वादे किए थे, जिन्हें मोदी की गारंटी कहा गया था, उन सभी वादों को प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद पूरा किया जा चुका है और जिसका लाभ प्रदेशवासियों को मिल रहा है।
प्रदेशवासियों का जीवन स्तर सुधर रहा
देवांगन ने कहा कि मातृशक्तियों को प्रतिमाह 1 हजार रुपए महतारी वंदन, किसान भाईयों को 6 हजार रुपए प्रतिवर्ष पीएम किसान सम्मान निधि, पात्र हितग्राहियों को पीएम आवास, मुफ्त राशन, आयुष्मान योजना सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल रहा है, जिससे प्रदेशवासियों का जीवन स्तर सुधर रहा है। इन योजनाओं का लाभ नहीं मिलने पर पात्र हितग्राही ग्राम सरपंच या वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों से संपर्क करें या फिर इस अभियान के तहत आपके बीच पहुंचने वाले जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों तक पहुंचाएं क्योंकि इस अभियान का उद्देश्य ही किसी योजना से वंचित रह गए पात्र हितग्राहियों को उनका हक दिलाना है।

देवांगन ने कहा कि सरकार के इस पवित्र अभियान की सफलता आप लोगों की सहभागिता पर निर्भर करती है । जब तक देश और छत्तीसगढ़ प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार है, तब तक प्रदेशवासियों को किसी भी प्रकार की चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि डबल इंजन सरकार का ध्येय ही जनता जनार्दन की सेवा करना है। डबल इंजन सरकार हर पल इसी प्रयास में रहती है कि प्रदेश व देशवासियों का जीवन स्तर बेहतर से बेहतर किया जाए क्योंकि इससे ही छत्तीसगढ़ और देश विकसित बन पाएगा।
राष्ट्र प्रथम की भावना
अंत मे देवांगन ने कहा कि संगठन के कार्यों से ही लीडर बनते है। हम सभी लोगो को अपने गांव, प्रदेश व भारत देश को विकसित गांव व राष्ट्र बनाने का संकल्प लेना चाहिए एवं राष्ट्र प्रथम की भावना से सर्वश्रेष्ठ कार्य करना चाहिए।
उक्त “गांव चलो अभियान” में कार्यक्रम प्रभारी टिकेंद्र साहू, युवा सरपंच धनेश्वर टण्डन, सोसाइटी अध्यक्ष नीलकंठ साहू, नवागांव सरपंच प्रतिनिधि खगेस साहू, बूथ अध्यक्ष थानेंद्र साहू, चैत राम साहू, गोपाल साहू, नत्थू तारक, प्रकाश साहू, पंचू तारक, भीरु साहू, सुशीला पटेल, सरस्वती सेन, नीलम साहू एवं अनेकों ग्रामवासी व पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r











